अररिया: शहर के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Araria, Araria | Jun 18, 2026 जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए अररिया शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में एडीएम, एसडीएम तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने अररिया शहर, झमटा पंचायत रामपुर पश्चिमी पंचायत डम्हेली गांव, भेभरा गांव तथा परमान नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण