चूरू: खेत में बकरियां चराते समय चचेरे भाईयों ने 55 वर्षीय किसान पर लाठियों से किया हमला, किया चूरू रेफर
Churu, Churu | Jun 26, 2026 खेत में बकरियां चराते समय चचेरे भाईयों से हुई बोलचाल के बाद 55 वर्षीय किसान पर परिवार के दो लोगों द्वारा लाठियों से हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। हमले में 55 वर्षीय किसान के कमर व हाथ पर लाठियों के निषान हो गये एवं गहरे जम हो गये। मारपीट का शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे। जिन्होंने घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।