बड़ागांव धसान: मंडल अध्यक्ष ने जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिकारियों पर आरोप: वही मुख्यमंत्री की तारीफ, नगर परिषद प्रभारी को ज्ञापन
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साफ निर्देश है की तालाब को स्वच्छ बनाना है लेकिन बड़ागांव नगर परिषद कुछ नहीं कर रही है केबल औपचारिकता करके फोटो निकलवा कर आ जाते है और दिखा देते है कि हम लोग गंगा संवर्धन अभियान कर रहे हैं उन्होंने आग्रह किया है मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।