हाथरस: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरुष सहित चार लोगों का पुलिस ने कराया मेडिकल, जांच शुरू
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी अईयापुर में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के दौरान जमकर लाठी डंडे चले। घटना के दौरान दोनों पक्षों से महिला पुरुष सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल 2 महिला 2 पुरुष सहित 4 लोगों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।