मंडला: बम्हनी बंजर के उमावि विद्यालय में रात भर बंद रही छात्रा, परिजनों ने ढूंढा, सुबह सड़क पर किया हंगामा
Mandla, Mandla | Oct 9, 2025 बम्हनी बंजर के शासकीय कन्या उमावि माध्यमिक विद्यालय में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक 10वीं की छात्रा स्कूल में बेहोश अवस्था में मिली। छात्रा की चोटी कटी हुई थी और सिर पर चोट के निशान थे। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता ने गुरुवार को 12 बजे विद्यालय के प्रभारी सुशील हरदाहा और भृत्य को नोटिस जारी किया है।