पूरनपुर: अशोक कॉलोनी शिव मंदिर में नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाभिषेक किया गया
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को अशोक कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर में विशेष जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। आचार्य अनिल शास्त्री के सान्निध्य में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर मंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य