मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ड्रग्स तस्कर हुआ गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
कटरा कोतवाली क्षेत्र की तुलसी चौक से पकड़े गए ड्रग्स तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह का बयान आया है। ड्रग्स तस्कर नन्हे कसेरा पुत्र स्व. मुन्ना कसेरा पुलिस को भ्रमित कर मादक पदार्थ बरामद कराने के लिए बताए गए स्थान पर ले गया। जहां पहले से छिपाए असलहा से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी है।