मिर्ज़ापुर: सिटी क्लब में भाजपा नगर पूर्वी द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
सिटी क्लब के सभागार में भाजपा के नगर पूर्वी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार की रात 10:00 बजे यह आयोजन संपन्न हुआ। अतिथिगणों के रूप में जिलाध्यक्ष भूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुबे, शिवांशु कसेरा, नगर पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।