बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय पिपरीकला में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
विशुनपुरा थाना पुलिस द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय पिपरीकला में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वि