खागा: सुल्तानपुर घोष में मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हजारों का हुआ नुकसान, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
फतेहपुर जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई चौराहे पर स्थित लल्लन स्वीट्स भंडार में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकानदार के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना में दुकान में रखी मिठाई सहित हजारों का नुकसान हुआ। दुकानदार का हाल बेहाल रहा ।