बांसवाड़ा: माकोद ग्राम पंचायत में अधिशासी अभियंता ने मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत माकोद में अधिशासी अभियंता किशन नोगया द्वारा सोमवार को मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार निरिक्षण के दौरान श्रमिक कार्य करते हुए मिले लेकिन कार्यस्थल पर प्रदर्शन बोर्ड एवं मेडिकल किट नहीं होने पर मैट को फटकार लगाई गई। एवं ग्राम विकास अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।