टीकमगढ़: कुंडेश्वर: ब्रह्म मुहूर्त में भोलेनाथ का जलअभिषेक, सावन के पहले सोमवार को 5 हजार से अधिक श्रद्धालु आने की संभावना
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्धांत कुंडेश्वर में श्रावण मास का पहला दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ शुरू हुआ। सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पुजारी ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सुबह 6:30 आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का गर्भ ग्रह खोल दिया गया। 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।