सदर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी का नाम पप्पू पुत्र मोचन सिंह है। आरोपी पथरेकी गांव का रहने वाला है। आरोपी लापरवाही से वाहन चलाकर मौत के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।