मेरठ: हस्तिनापुर क्षेत्र में पति ने पत्नी को पकड़ा दुसरो युवक से बात करते,मायके पहुँच पत्नी ने पति पर किया मुकदमा
Meerut, Meerut | Aug 12, 2024 हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से परमजीत एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोप लगाते हुए बताया कि, उन्होंने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक से बात करते पकड़ लिया था। जिसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई और वहां जाकर उनपर झूठा मुकदमा लिखा रही है। परमजीत ने पूरे मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दे न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिया है।