मेरठ: सदर में टीचर ने फोड़ी छात्र की आंख,7वीं क्लास में पढ़ता था छात्र,आर्मी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन समेत 3 पर केस दर्ज
Meerut, Meerut | Aug 12, 2024 आर्मी पब्लिक स्कूल में टीचर की लापरवाही के चलते सातवीं कक्षा के छात्र की आंख फूट गई। टीचर ने छात्र को ऐसे थप्पड़ मारा कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई। छात्र के पेरेंट्स की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर स्कूल प्रिंसिपल, आरोपी टीचर और स्कूल चेयरमैन के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की थी ।