मेरठ: मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा में मकान खाली कराने पहुंचे परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
Meerut, Meerut | Aug 12, 2024 मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा मैं मकान खाली कराने पहुंचे एक परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों के हमले में परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलाें में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और दबंगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।