मुरादाबाद: दबंगों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुंडा पांडे थाने पर रिपोर्ट दर्ज
गोविंदपुर कला निवासी केशव सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती शनिवार को वह अपने भाई कल्याण के साथ अपने ताऊ की दुकान पर खड़े हुए थे उसी समय आरोपी हर स्वरुप अपने भाई रामकिशन डालचंद और भतीजे राजीव के साथ आया और विवाद करने लगा गाली गलौज देने लगा विरोध करने पर सभी लोगों ने दोनो भाइयो के साथ मारपीट की पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है