सहारनपुर: पीएम मोदी के रोड़ शो में एसपीजी कमांडो की इंसानियत, गिरा मोबाइल उठाकर लौटाया भीड़ में, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर में नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक एसपीजी कमांडो की इंसानियत भरी पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 14 अप्रैल को पीएम मोदी के हुए भव्य रोड शो के दौरान की बताई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग पीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे और पुष्प वर्षा कर रहे थे।