खलीलाबाद: एकमा गांव में आंधी-तूफान से टंकी पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से हुई मौत
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में बुधवार को आंधी-तूफान के दौरान निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की टंकी पर काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर कृष्णा (निवासी मंझरिया शुक्ला, बस्ती) की गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि तेज हवा में वह सीढ़ी से उतरते समय संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। सहकर्मियों ने सुरक्षा उपकरण न होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज