डुमरांव: डॉक्टर्स डे पर डुमरांव में चिकित्सकों का सम्मान, प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी, चिकित्सकों की भूमिका की सराहना
Dumraon, Buxar | Jul 1, 2026 डुमरांव में सब डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल ने बुधवार की शाम 6 बजे की।