इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा में भूसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल
Iglas, Aligarh | Apr 25, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव तेहरा में शनिवार सुबह भूसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।