फारबिसगंज: बारा जाने वाले मार्ग में आपसी विवाद में किराना व्यवसायी से 50 हजार रुपये व मोबाइल की छिनतई की घटना को दिया गया अंजाम
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत्त औराही पूरब वार्ड संख्या 01 के समीप आपसी विवाद में तीन युवकों के द्वारा किराना व्यवसायी से लगभग 50 हजार रुपए व मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घटना सिमराहा थाना क्षेत्र के सिमराहा से बारा जाने वाले मार्ग में औराही पूरब वार्ड संख्या 01 के समीप हुई.