मेरठ: 10 दिन से लापता बच्चे की लाश कुंए में मिली, परिजन दोपहर को एसएसपी ऑफिस पहुंचे, शव घर से 700 मीटर दूर मिला
Meerut, Meerut | Jan 7, 2025 मेरठ के मोदीपुरम से 10 दिन से लापता 9 साल के बच्चे की लाश मंगलवार देर शाम घर से 700 मीटर दूर कुंए से बरामद हो गई। मंगलवार को परिजन एसएसपी से मिलने गए थे। बच्चे की बरामदगी की मांग की थी। बच्चे का शव मिलने से गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दी। परिजनों ने पुलिस को बुधवार सुबह तक खुलासे का समय दिया है।