मेरठ: मेरठ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बयान, कहा- दिल्ली में बन रही है अरविंद केजरीवाल की सरकार
Meerut, Meerut | Jan 7, 2025 मेरठ में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुँचे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। किसान लगातार गन्ना मूल्य, बकाया, बिजली और शुगर मिल के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में फिर से केजरीवाल की सरकार बन रही है।