नारायणपुर: महिला दुकानदार से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंद टोला में महिला दुकानदार अफसाना खातून के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिवाकर कुमार समेत तीन युवकों ने दुकान में घुसकर हंगामा किया और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।