चरखारी: चरखारी के महाराजपुरा की एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
महाराजपुरा निवासी करन सिंह कि 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने किशोरी का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।