सरदारशहर: लूणासर गांव में किसान की ढाणी में भीषण आग लगी, लाखों का हुआ नुकसान
सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा क्षेत्र स्थित लूणासर गांव में एक किसान की ढाणी में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। किसान रामलाल शर्मा ने बताया कि खेत में बनी ढाणी में लगी आग ने देखते ही विकराल रूप ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।