जखनिया: हरियाली का संकल्प, जखनिया का कमाल! मातृभूमि जखनिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दमदार संदेश
गाजीपुर के जखनिया में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में मातृभूमि जखनिया संगठन ने एक सराहनीय पहल की है। रविवार को संगठन के संरक्षक नीरज सिंह 'अजेय' की मौजूदगी में जखनिया बाजार के मुख्य मार्गों पर लोहे की सुरक्षा जालियों के साथ पौधारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा।