हाथरस: स्कूटी सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, घायल युवक को फैक्ट्री में ले जाकर दबंगों ने की जमकर मारपीट
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया मे साकेत कॉलोनी निवासी स्कूटी सवार एक युवक सचित पुत्र राहुल को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जब घायल युवक ने चालक से इलाज के लिए कहा तो चालक के साथ कुछ दबंग स्कूटी सवार घायल युवक को एक फैक्ट्री में ले गए और युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो दबंगो मोबाइल तोड़ दिया।