उज्जैन शहर: वार्ड क्रमांक 37/45 में सफाई व्यवस्था का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर निगम को नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 37 एवं 45 का निरीक्षण किया। वार्ड 37 में नागरिकों से संवाद कर कचरा पृथक्करण की जानकारी