कटंगी: रामपायली गर्रा रोड़ पर स्थित जलपान गृह में हुई चोरी, दुकानदार ने थाने में दर्ज करवाई लिखित शिकायत
तिरोड़ी थाना क्षेत्र में रामपायली से गर्रा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित हथोड़ा निवासी सुरेन्द्र खंडे की जलपान गृह में बीती रात चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित दुकानदार ने शुक्रवार को तिरोड़ी थाने में दुकान में हुई चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। दुकानदार ने बताया कि इसके पहले भी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी तब भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी।