सुपौल नगर परिषद क्षेत्र स्थित जदयू कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर रविवार की शाम करीब 7 बजे कुछ जदयू समर्थकों, युवाओं और महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कथित रूप से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद यह झड़प हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों के