कलान: विक्रमपुर मोड़ के पास संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिलने से मची सनसनी
शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह एक खाली प्लॉट में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान ग्राम मकरंदपुर निवासी 50 वर्षीय सत्यपाल पुत्र गुरसहाय के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सत्यपाल शुक्रवार दोपहर घर से कलान जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।