औरैया: पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर टिप्पणी करने वाले पर की जाए कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के ऊपर जो टिप्पणी की गई है वह निंदनीय है। कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बात करती है वह पूरी तरह से निराधार साबित हो रही है। कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।