सबलगढ़ राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा जिले के समस्त एसडीएम को अपने-अपने अनुभाग में पटवारीवार राजस्व कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सबलगढ़ अनुभाग में की गई समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।