सुपौल: चकडुमरिया गांव: लापता युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Apr 7, 2026 सुपौल पुलिस ने एक सनसनीखेज लापता युवक के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दरअसल, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को सुपौल थाना क्षेत्र के चकडुमरिया पूर्णवास वार्ड नंबर 10 निवासी 25 वर्षीय वाजिद अली के लापता होने की सूचना