तोशाम: थाना तोशाम पुलिस ने बालाजी आयरन स्टोर खानक में चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के मुख्य सिपाही राकेश ने बालाजी आयरन स्टोर में चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित पुत्र राजबीर निवासी खानक जिला भिवानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया।