संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब सांसद डिंपल यादव हाथ में एक सांकेतिक दान पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचीं। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सपा सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में अखिलेश यादव समेत कई सांसद मौजूद रहे, लेकिन डिंपल यादव की दान पेटी और उनका मीडिया से "चंदा दीजिए" कहना सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा वायरल हो गया.. #DimpleYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Parliament #MonsoonSession Ayodhya RamMandir PoliticalNews BreakingNews
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026