नरवर: दमयंती महिला सामुदायिक समिति नरवर की महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत दमयंती महिला सामुदायिक समिति नरवर की महिलाओं ने नोडल अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव पर फर्जी हस्ताक्षर कर समिति की राशि निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक खाते से धनराशि निकाली गई, जिसकी उन्हें बाद में जानकारी मिली। समिति की महिलाओं ने आरोप लगाया कि खाते से न