चाचौड़ा: चाचौड़ा विधानसभा: मकसूदनगढ़ में ट्रक और बाइक की टक्कर, 3 बाइक सवार गंभीर घायल
चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ में गुना रोड ओवर ब्रिज के पास 2 अप्रैल शाम को ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। सामने आए वायरल वीडियो में जैसा लोगों ने कहा, बाइक सवार दो युवक और एक महिला गंभीर घायल हो गई उनके साथ एक छोटा बच्चा भी है। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल ट्रक चालक का पता नही चला, तीनों घायल कौन है कहां जा रहे थे स्पष्ट नही हो सका।