महोबा: रगोली गांव के पास बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 महोबा के ननवारा गांव निवासी 55 वर्षीय बृजनाथ पुत्र नत्थू बाइक में सवार होकर श्रीनगर जा रहा था। तभी रगोली गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।