सागर नगर: सागर स्मार्ट सिटी में विवाद: ठेकेदार ने कलेक्टर पर भुगतान रोकने का आरोप लगाया
सागर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ए-क्लास सिविल ठेकेदार, शासकीय पंजीकृत फर्म अजय बिल्डकॉन के पार्टनर अजय सिंह लोधी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर एवं सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन संदीप आर. पर पद के दुरुपयोग, भुगतान रोके जाने, अवैध दबाव, धमकी और बिना कारण परमिट निरस्तीकरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।