कोंडागांव: कोंडागांव में बस्तर सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद का गठन
कोंडागांव के कलार समाज भवन में आयोजित ऐतिहासिक बैठक में जिलेभर के कलाकार शामिल हुए। वरिष्ठ कलाकारों के मार्गदर्शन में बस्तर सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद संघ का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर शपथ दिलाई गई। बैठक में कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण, कलाकारों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।