शिवपुरी नगर: तात्या टोपे पार्क के पास दर्दनाक एक्सीडेंट: रोंग साइड से आ रही कार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तात्या टोपे पार्क के पास, अस्पताल चौराहे पर आज शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रॉन्ग साइड से आकर एक ई-स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार बुजुर्ग दंपती और उनका नाती घायल हो गए हैं।