मुरैना नगर: मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट में आग लगने पर कलेक्टर सख्त, GIS सेल रूम में कंप्यूटर खाक, जांच के कड़े निर्देश
मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल स्थित वेब GIS सेल रूम में शनिवार दोपहर आग लगने का मामला सामने आया,जिसका वीडियो रविवार को वायरल हुआ।अवकाश के कारण स्टाफ कम था, लेकिन कर्मचारियों ने CO2 सिलेंडर से आग बुझा दी।दो कंप्यूटर जले, हार्ड डिस्क सुरक्षित बताई गई।कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं,काम प्रभावित रहेगा।