समस्तीपुर: मोहनपुर रोड पर रिलायंस ज्वैलर्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे समाज सेवी साहिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौ"त। मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के कांचा के रहने वाले प्रिंस कुमार के रूप में की गई।