आगरा: आगरा के विधायक का जालसाजों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, विधायक ने थाना साइबर क्राइम में दी लिखित शिकायत
साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद दिखाई दे रहे हैं, साइबर अपराधियों के द्वारा आगरा के विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया, और लोगों के पास मैसेज कर करके रूपयों की मांग की जाने लगी, इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो उन्होंने थाना साइबर क्राइम में इसकी लिखित शिकायत की है, पुलिस ने भी जालसाजों की तलाश शुरू कर दी गई है।