आगरा: न्यू ओम गार्डन के पास अज्ञात लोगों ने एक युवक को पीटा, परिवारजनों ने ₹22500 लूटने का भी लगाया आरोप
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू ओम गार्डन के पास का एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी, इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, घायल युवक के परिवारीजनों ने अज्ञात व्यक्तियों पर 22500 रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।