आगरा: थाना एत्माद्दौला में लोगों की शिकायत पर आबकारी विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन
शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा राम बाग़ इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां शराब के ठेके बंद होने के बाद शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। वहीं कई जगहों पर सुबह समय से पहले ही शराब के ठेके खुलने की ख़बर मिली थी। जिसके बाद आबकारी विभाग ने तमाम शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद यह ऑपरेशन चलाया।