आगरा: व्यक्ति की जेब से रुपए चोरी करने वाले दो अभियुक्त महावीर नाला के पास से गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को महावीर नाला गिरफ्तार किया है वादी के द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई थी कि उसके पिता ने मेडिकल से दवाई खरीदी थी इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी जेब से रुपए चोरी कर लिए गए, गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3900 नगद, 1 तमंचा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है।